UP Board Exam 2022 : इस रणनीति से करें बोर्ड परीक्षा की तैयारी, आएंगे शानदार नंबर #upboardexam2022

Read more

UP Board Exam 2022 : इस रणनीति से करें बोर्ड परीक्षा की तैयारी, आएंगे शानदार नंबर


UP Board Exam 2022 : यूपी बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से शुरू हो रही है.

UP Board Exam 2022 : यूपी बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से शुरू हो रही है.

UP Board Exam 2022 : यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 का टाइम टेबल जारी हो गया है. इसी के साथ छात्र भी परीक्षा की तैयारी को फाइनल टच देने में जुट गए हैं. बोर्ड परीक्षा में बचे हुए समय का एक बेहतर रणनीति के साथ इस्तेमाल किया जाए तो बिना किसी तनाव के अच्छी तैयारी की जा सकती है. आइए जानते हैं कुछ जरूरी टिप्स.


UP Board Exam 2022 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दी है. यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होकर 20 अप्रैल तक चलेंगी. बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों के पास अब बहुत कम समय बचा है. ऐसे में अच्छा स्कोर करने के लिए तैयारी में पढ़ाई के साथ कई सारे और भी फैक्टर की भूमिका होगी. इस दौरान कई बच्चे तनाव में आ जाते हैं. तनाव में आने की बजाए बेहतर रणनीति बनाकर तैयारी करनी चाहिए ताकि अंच्छे नंबर आ सकें.

टाइम टेबल बनाकर करें पढ़ाई

बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी हो गया है. ऐसे में जरूरी है कि पढ़ाई के लिए आप भी एक टाइम टेबल बना लें. ताकि बचे हुए समय का सही उपयोग करते हुए बेहतर तैयारी की जा सके. इस टाइम टेबल में आराम करने, खाने-पीने और सोने का टाइम टेबल तय करें. हर विषय को समय देना जरूरी है.

सैंपल पेपर और पुराने पेपर सॉल्व करें

पढ़ाई के साथ सैंपल पेपर और पुराने पेपर सॉल्व करना जरूरी है. इन्हें सॉल्व करते समय देखें कि कितना समय लग रहा है. अपनी राइटिंग स्किल पर ध्यान दें. पेपर सॉल्व करते समय आ रही दिक्कतों को नोट करें और फिर उन्हें दूर करने का प्रयास करें. कठिन और जरूरी प्रश्नों की भी प्रैक्टिस करें.

आराम भी करना है जरूरी

परीक्षा की तैयारी के साथ आराम भी जरूरी है. नींद पूरी लें. नींद पूरी नहीं होगी तो थकान होगी और फिर पढ़ाई में मन नहीं लगेगा. इसलिए रोज 6 से 7 घंटे की नींद लें.




इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

इंटरनेट की मदद से चला सकते हैं, एक सिम कार्ड से दो नंबर जिस लाजवाब ट्रिक कि हम बात कर रहे हैं उसका इस्तेमाल करने के लिए आपके पास Smart Phone और Internet दोनों ही होने जरूरी है। आपके मन में एक Sim Card से दो फोन नंबर चलाने की बात सुनकर बहुत से सवाल आ रहे होंगे।

My mother at sixty six - Kamala Das 1.Summary of the poem, 2.Hindi summary, 3.Extract Based VSA Type Questions,

सोमवार के दिन ऐसे करें भगवान शिव को प्रसन्न, मिलेगा आशीर्वाद