संदेश

Bhakti लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सोमवार के दिन ऐसे करें भगवान शिव को प्रसन्न, मिलेगा आशीर्वाद

चित्र
Read more सोमवार के दिन ऐसे करें भगवान शिव को प्रसन्न, मिलेगा आशीर्वाद सनातन धर्म  के त्रिदेवों में से एक  भगवान शिव  को अत्यंत भोला माना जाता है, भगवान शिव को यदि कोई भक्त सच्ची श्रद्धा से उन्हें सिर्फ एक लोटा पानी भी अर्पित कर देता है तो भी वे प्रसन्न हो जाते हैं, इसी कारण उन्हें  भोलेनाथ  भी कहा जाता है। इसके साथ ही भगवान शंकर सदा अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। हिन्दू धर्म में सोमवार को  भगवान शिव  का वार माना जाता है। ऐसे में मान्यता है कि सोमवार को यदि भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा की जाए तो समस्त क्लेशों से मुक्ति मिलने के साथ ही मनोकामना भी पूर्ण होती है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार को सुबह उठकर स्नान करके भगवान शिव की आराधना करें। इस समय  भगवान शंकर  के साथ माता पार्वती और नंदी को भी गंगाजल चढ़ाएं। वहीं सोमवार के दिन शिवजी को खास तौर पर चंदन, अक्षत, बिल्व पत्र, धतूरा या आंकड़े के फूल अवश्य चढ़ाएं। ये सभी चीजें भगवान शिव की प्रिय हैं और माना जाता है कि इन्हें चढ़ाने से भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं। ...