इंटरनेट की मदद से चला सकते हैं, एक सिम कार्ड से दो नंबर जिस लाजवाब ट्रिक कि हम बात कर रहे हैं उसका इस्तेमाल करने के लिए आपके पास Smart Phone और Internet दोनों ही होने जरूरी है। आपके मन में एक Sim Card से दो फोन नंबर चलाने की बात सुनकर बहुत से सवाल आ रहे होंगे।

इंटरनेट की मदद से चला सकते हैं, एक सिम कार्ड से दो नंबर



  • जिस लाजवाब ट्रिक कि हम बात कर रहे हैं उसका इस्तेमाल करने के लिए आपके पास Smart Phone और Internet दोनों ही होने जरूरी है। आपके मन में एक Sim Card से दो फोन नंबर चलाने की बात सुनकर बहुत से सवाल आ रहे होंगे। 
  • हम आपको बता दें कि एक सिम कार्ड से दो फोन नंबर चलाने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन में एक Mobile Application Download करनी पड़ती है। फिर उसकी सहायता से आप आसानी से अपने फोन में 2 नंबर चला सकते हैं।
  • सबसे लाजवाब बात तो यह हैं की शुरुआत में तो आपको इस एप्लीकेशन के माध्यम से बिल्कुल मुफ्त फोन करने की सुविधा दी जाती है। परंतु जब आप दूसरे मोबाइल नंबर का ज्यादा इस्तेमाल करेंगे, तो उस समय आपको इसके लिए पैसे भी देने पड़ते हैं।

घर बैठे चुने, किसी भी देश का नंबर

  • इस मजेदार एप्लीकेशन में आपको Country Select करने का विकल्प भी मिलता हैं। यदि आप कनाडा, अमेरिका, चाइना, जापान या फिर किसी भी अन्य देश के मोबाइल नंबर से अपने किसी दोस्त रिश्तेदार या फिर किसी भी अन्य व्यक्ति को फोन करना चाहते हैं, तो आप इस एप्लीकेशन के माध्यम से जब फोन करेंगे तो उन्हें अपनी स्क्रीन पर उसी देश का नंबर दिखाई देगा जो कि आपने चुनी हैं।
  • ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो किसी भी दोस्त या रिश्तेदार को यह दिखाना चाहते हैं कि, हम देश से बाहर घूमने के लिए आए हुए हैं। तो उन लोगों के लिए तो यह एप्लीकेशन काफी ज्यादा फायदेमंद रहेगी। क्योंकि आप इस एप्लीकेशन की मदद से घर बैठे किसी भी देश के मोबाइल नंबर से किसी भी व्यक्ति को फोन कर सकते हैं।

इस प्रकार कर सकते हैं, एक सिम कार्ड से 2मोबाइल नंबर का इस्तेमाल

  • यदि आप एक सिम कार्ड से दो मोबाइल नंबर इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको Text Me : Second Phone Number नाम की मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करनी होगी।
  • यह एप्लीकेशन Google Play Store पर उपलब्ध हैं। जब आप इस एप्लीकेशन का नाम लिखकर Search करेंगे तो आपको यह एप्लीकेशन मिल जाएगी।
  • आपको इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करके इसमें अपना Account Create करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपनी स्क्रीन के नीचे की तरफ में सभी ऑप्शन मिल जाएंगे। आप अपनी मर्जी के अनुसार ऑप्शन चुनकर इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

एप्लीकेशन को इंस्टॉल करने पर मिलते हैं, 10 Credit

जब आप Text Me : Second Phone Number नाम की एप्लीकेशन को अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करेंगे, तो शुरुआत में आपको 10 Credit मिलते हैं जिनका इस्तेमाल आप फ्री में फोन करने के लिए कर सकते हैं। 

जब आप कहीं पर भी फोन करेंगे तो 1 मिनट के दो क्रेडिट कटते हैं। जब क्रेडिट खत्म हो जाते हैं तो उसके पश्चात आप Credit को पैसे देकर भी खरीद सकते हैं। या फिर आप इस मोबाइल एप्लीकेशन में videos देखकर तथा कई प्रकार के अन्य तरीकों से भी फ्री में क्रेडिट प्राप्त कर सकते हैं।

इस मोबाइल एप्लीकेशन को इस्तेमाल करना है, बहुत ही आसान

  • जब आप इस Mobile Application को अपने स्मार्टफोन में Install कर लेंगे, तो इसके बाद कुछ Formalities पूरी करनी है। फिर यह एप्लीकेशन इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगी।
  • आपको नीचे की तरफ में बहुत से विकल्प दिखेंगे उन्हीं में आपको Calls का विकल्प दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना हैं।
  • अब आपको वह नंबर डायल करना है जिस पर आप फोन करना चाहते हैं। यहीं पर आपको कंट्री का चयन करने का भी विकल्प दिखेगा। आपको इसमें उस कंट्री का चयन करना है जिस कंट्री में आप फोन कर रहे हैं।
  • यदि आप भारत में ही किसी को फोन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको Country Option में जाकर इंडिया का चयन करना होगा।
  • यह बेहद ही मजेदार मोबाइल एप्लीकेशन हैं हम तो यही कहेंगे कि आपको एक बार इसका इस्तेमाल करके जरूर देखना चाहिए। क्योंकि अब तक ऐसी मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च नहीं हुई थी जिसके द्वारा आप एक ही मोबाइल फोन में दो मोबाइल नंबरो का इस्तेमाल कर सकें।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

My mother at sixty six - Kamala Das 1.Summary of the poem, 2.Hindi summary, 3.Extract Based VSA Type Questions,

सोमवार के दिन ऐसे करें भगवान शिव को प्रसन्न, मिलेगा आशीर्वाद